महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने बुधवार दोपहर हिरासत में ले लिया. उनके साथ बीजेपी के कुछ अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लेने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. वहीं, देवेंद्र पडणवीस पुलिस की गाड़ी में बीजेपी का झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं.

