पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी विद्रोहियों ने सेना को निशाना बनाकर हमला किया है. इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.
विद्रोहियों ने दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. इस हमले में एक जवान की मौत हो गई है. जबकि जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी भी मारे गए हैं.

