रांची : झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से 13वीं मौत की पुष्टि हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले के रहने वाले 62वर्षीय वृद्ध को किसी गंभीर बीमारी के कारण रांची के मेडिका अस्पताल में भर्त्ती कराया गया था, जहां कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत शनिवार को ही हो गयी थी. इस मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार को मिली। मृतक के कोरोना वायरस से मौत होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग के मानक के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को रविवार को अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को सौंप दिया गया। बताया गया है कि जिला प्रशासन सभी आवश्यक एहतियात बरतते हुए मृतक के कुछ परिजनों की उपस्थिति में अंत्येष्टि की तैयारी में जुट गया है.

