रांची: राजधानी रांची में कोरोना मरीजों के लिए हॉटस्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी क्षेत्र से शुक्रवार को दो और नये कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
रिम्स में शुक्रवार को 327 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आयी, इसमें से 325 निगेटिव और दो पॉजिटिव आये है. इससे पहले देवघर में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गयी है.

