BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: कोरोना वायरस से इंदौर में 62 वर्षीय डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
BREAKING: कोरोना वायरस से इंदौर में 62 वर्षीय डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

BREAKING: कोरोना वायरस से इंदौर में 62 वर्षीय डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये 62 वर्षीय डॉक्टर की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गयी. इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 22 पर पहुंच गयी है.

Also Read This: ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव पहले मरीज की मौत कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 4 से बढ़कर 13 हुई 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे. उन्होंने कहा, ” हमें संदेह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले डॉक्टर कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आये होंगे. हम पता लगा रहे हैं कि वह इस संक्रमण की चपेट में कैसे आये थे.”

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि डॉ शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में चल रहा था. उसके बाद सीएचएल और फिर उन्हें अरविंदों अस्पताल में शिफ्ट किया था. उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, आज सुबह उनकी मौत हो गई. डॉक्टर पंचवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे.

Also Read This: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गया जेल 

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कोविड-19 के किस मरीज के संपर्क में आये थे. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कुछ दिन पहले बनाया गया था. कोरोना वायरस संक्रमण के बाद बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ने वाले 62 वर्षीय डॉक्टर इस वीडियो में दावा कर रहे थे कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके घर में अपने परिवार के साथ बैठे हैं. इंदौर में अब तक कोरोना वायरस के 213 मामले सामने आए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सतर्क रहकर निर्देशों का कड़ाई से पालन करें राज्यवासी: हेमंत सोरेन

Next Post

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरण हेतु लंगर पैकिंग तैयार किए गए

Next Post
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरण हेतु लंगर पैकिंग तैयार किए गए

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरण हेतु लंगर पैकिंग तैयार किए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d