रांची: रांची के लेक व्यू हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से एक युवक कूद गया जिसे घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती किया गया है.
युवक के कूदने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार युवक हॉस्पिटल में क्वारंटाइन में था. ऐसी संभावना जताई जा रही है की डीप डिप्रेशन में जाने की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है. युवक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में काम करता था.
गौरतलब है कि दस दिनों तक इस निजी नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी का इलाज हुआ था. इनका इलाज करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया था.

