रांची: झारखंड में सप्ताह में चार दिन व्यापार बंद रहेगा. कोरोना के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए व्यापारिक संगठनों ने यह निर्णय लिया है. इस बारे में आज झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐलान कर सकता है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार को झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स और उससे संबद्ध 54 व्याापारिक संगठनों की वचुर्अल मीटिंग हुई थी. इसमें राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर व्यापारियों ने चिंता जाहिर की. इससे बचाव पर चर्चा हुई. इस क्रम में सप्ताह में चार दिन दुकानें बंद रखने पर सभी ने सहमति जताई. इसकी घोषणा आज झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स कर सकता है.
जानकारी हो कि सोमवार को राज्य में कोरोना के 178 नये मामले मिले. जांच में पुलिस, बैंक कर्मी से लेकर आम लोगा भी पॉजिटिव पाये गये. वर्तमान में राज्य में 5777 पोजिटिव केस हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 2889 हो गई है और 53 लोगों की मौत हो चुकी है.

