रांची: कोरोना संक्रमित राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन की खबर आ रही है. कुछ दिन पहले उन्हें इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे और देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से वे कई बार निर्वाचित हुए थे. हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के काफी करीबी थे.
फिलहाल परिजनों या सरकारी स्तर पर उनके निधन के खबरों की आधिकारिक की पुष्टि होने का इंतजार किया जा रहा है.
बताते चले कि कुछ दिन पहले वे कोरोना से संक्रमित हुए थे. उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था. पर शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. उनको आइसीयू में रखा गया था. आइसीयू में ही उनकी मौत हुई. उनकी मौत शनिवार को अपराह्न 3.50 बजे हुई.
राज्य गठन के बाद 2000, 2009 एवं 2019 में चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे. अलग झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान उन्हें जेल की भी यात्रा करनी पड़ी थी. विज्ञान से स्नातक हाजी हुसैन अंसारी को साहित्य के क्षेत्र में अभिरूचि रही. राजनीति में इनके आदर्श झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रहे.

