रांची: झारखंड के डीजीपी एमवी राव की माता का निधन शनिवार को हो गया. वह बीमार थी और उनका इलाज विजयवाड़ा के एक अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल में ही अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.
मां के बीमार होने पर राव सड़क मार्ग से विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए थे.

