शुक्रवार को हफीजुल हसन लेंगे मंत्री पद की शपथ, राजभवन मे लेंगे शपथ
दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हैं
रांची:- शुक्रवार को हफीजुल हसन मंत्री पद की शपथ लेंगे. हफिजुल दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर राजभवन में शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना के संक्रमण से जंग जीतने के बाद उनका निधन हो गया था.

