BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: मारा गया हिजबुल कमांडर रियाज नायकू

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in Uncategorized
BREAKING: मारा गया हिजबुल कमांडर रियाज नायकू

BREAKING: मारा गया हिजबुल कमांडर रियाज नायकू

Share on FacebookShare on Twitter

कश्मीर: पुलवामा में जारी एनकाउंटर के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू को एनकांउटर में ढेर कर दिया गया है. इसे हंदवाड़ा में भारतीय जवानों की शहादत का बदला माना जा रहा है.

भारतीय सेना ने उसके सिर पर 12 लाख रुपये का इनाम रखा था. उसने घाटी में लंबे समय से दहशत फैला रखी थी. पुलवामा में जारी एनकाउंटर के बीच श्रीनगर में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. एक जगह पर सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. जबकि दूसरी जगह पर हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू की तलाश में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी थी. इसके बाद खबर मिली कि सुरक्षाबलों ने रियाज नायकू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि आनी बाकी है.

सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ. मंगलवार रात 11 बजे ऑपरेशन शुरू किया और रात सवा बारह पर आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई. इस जगह पर करीब 14-15 घर हैं, जहां से नागरिकों को पहले सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था. ऑपरेशन अभी भी जारी है.

बता दें कि इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया. लेकिन इस एनकाउंटर में सेना के एक कर्नल और मेजर समेत 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे. इस मुठभेड़ में शहीद हुए लोगों में सेना के 2 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कमांडो भी शामिल थे.

इसके बाद हंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की वारदात को अंजाम दिया. आतंकियों ने हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके में सीआरपीएफ की एक पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की. इस हमले में सीआरपीएफ के 3 CRPF जवान शहीद हो गए. इस हमले में शामिल एक आतंकी को मार गिराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूखाग्रस्त प्रखंडों में सहायता के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा मेमोरेंडम

Next Post

सूरत से 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक पहुंचे धनबाद

Next Post
सूरत से 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक पहुंचे धनबाद

सूरत से 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक पहुंचे धनबाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d