BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध: अब पुलिस के रडार पर ललित के साथी

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध: अब पुलिस के रडार पर ललित के साथी
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा:  क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को अलीगढ़ के गोंडा स्थित नई बस्ती निवासी ललित कुमार, गोंडा के नगला दरबार निवासी जतिन उर्फ जितेंद्र सारस्वत और सौरभ चौधरी को पकड़ा था. ललित रुद्र कोचिंग का संचालक है, जबकि जतिन और सौरभ उसके साथी हैं. पुलिस सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. पुलिस को उसके 30 सदस्यों की तलाश है.

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि ललित के गैंग में 30 लोग हैं. इनमें बिहार का मदन भी है. वह सॉल्वरों को लाने का काम करता था. दिल्ली और बिहार से सॉल्वर लाए जाते थे. यह सभी ललित के संपर्क में थे.

अब पुलिस के रडार पर ललित के साथी हैं. उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस भर्ती में अब तक मुन्नाभाई सहित 26 पकड़े जा चुके हैं. इसमें दो गैंग के सरगना भी शामिल हैं.

 क्राइम ब्रांच ने ललित के गैंग सहित पांच को पकड़ा था. हालांकि तीन को गिरफ्तार दिखाया था. बाकी दो को छोड़ दिया था. इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए थे. रविवार को अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छोड़े युवकों को फिर से पकड़ लिया.

फिरोजाबाद के गैंग के सरगना रजनेश और उसके भाई गिरजेश को पुलिस 15 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी थी. पुलिस भर्ती प्रक्रिया में मुन्नाभाई के पकड़े जाने के बाद सबसे पहले उसका नाम सामने आया था. इसके बावजूद पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्वाचन आयोग ने भारतीय नौसेना अधिकारी को दिया जवाब

Next Post

सुरक्षा के लिए उठाया गया नया कदम, पुतले संभालेंगे ट्रैफिक पुलिस की कमान

Next Post
सुरक्षा के लिए उठाया गया नया कदम, पुतले संभालेंगे ट्रैफिक पुलिस की कमान

सुरक्षा के लिए उठाया गया नया कदम, पुतले संभालेंगे ट्रैफिक पुलिस की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d