रांची: मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 9 मार्च से शुरू होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी. जैक कार्यालय में सोमवार को लगभग 3:30 घंटे तक चली मैराथन बैठक में यह निर्णय लिया गया. परीक्षा में लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी.
कुछ दिनों के अंदर परीक्षा की विषय वार तिथि की घोषणा कर दी जाएगी. परीक्षा में कोविड के नियमों का भी पालन किया जाएगा और परीक्षा से पहले दो-तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिसमें छात्र अपनी समस्याओं को रख सकेंगे. इस बार परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा ऑब्जेक्टिव सवाल ही पूछे जाएंगे.

