रांची: विधायक प्रदीप यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. यौन शोषण मामले में जेवीएम विधायक प्रदीप यादव जेल में थे. अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री द्वारा यौन शोषण के आरोप में कारावास की सजा काट रहे विधायक प्रदीप यादव को हाईकोर्ट से शनिवार को बेल मिल गयी. जस्टिस आर. मुखोपाध्याय की अदालत ने पोड़ैयाहाट विधायक को जमानत देने का आदेश दिया.

