टंडवा में एनटीपीसी व जिला प्रशासन किया बल प्रयोग
एनटीपीसी प्लांट चालू कराने के दौरान अधिकारियो व महिलाओं के साथ हुई हाथापाई
महिला दिवस के दिन ही आधे महिलाओं के साथ कि मारपीट
सभी घायल महिलाओं का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में किया जा रहा है इलाज
टंडवा एनटीपीसी प्रबंधन से तीन सूत्री मांग को लेकर आंदोलित भुरैयतों ने एनटीपीसी का संपूर्ण कार्य को बंद किए हुए है.प्रबंधन प्लांट चालू कराने के लिए सोमवार को बल प्रयोग कर कार्य को शुरू कराने जा रही थी जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया,इसी दौरान एनटीपीसी के नीलाम्बर- पीताम्बर गेट के समक्ष एनटीपीसी के प्रबन्धन एनजय सिंह, धीरज राय धीरज गुप्ता,एवं बिडिओ प्रताप टोपो ने विरोध कर रहे भू रैयतों के साथ मारपीट कर दी हैं .इस मारपीट में कौशलया देवी मंजू देवी कुढ़नी देवी चंपा देवी सोनिया देवी कैली देवी समेत आधा दर्जन महिलाए घायल हो गई हैं.सभी को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल में पहुचाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा हैं.

