बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय दिया. अपराधियों ने सरेशाम गोलीबारी की. सुल्तानगंज थाना के ग्वालटोली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस फायरिंग में डायरेक्टर अली इमाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल डायरेक्टर अली इमाम को तुरंत पीएमसीएच में एडमिट किया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

