हैदराबाद:– तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण हादसा हुआ है. 47वां राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी के प्रारंभ उत्सव के दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई थी. अचानक एक गैलरी टूटकर गिर गई. करीब 1500 लोग गिर गए. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हैदाराबाद भेजा गया है.

