नई दिल्लीः वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है.
वह लंबे समय से काफी बीमार थे.
जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक वकीलों में होती थी.
वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे.
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री का पदभार संभाला था.
उन्होंने 17 साल की उम्र में ही वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी.

