BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: रेड जोन से बाहर आयी रांची, अब ऑरेंज जोन में

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in Uncategorized
BREAKING: रेड जोन से बाहर आयी रांची, अब ऑरेंज जोन में

BREAKING: रेड जोन से बाहर आयी रांची, अब ऑरेंज जोन में

Share on FacebookShare on Twitter
  • आज चार और कोरोना संक्रांमित मरीज हुए स्वस्थ

  • जिले में कोरोना संक्रमण के अब 15 सक्रिय मामले

  • रांची का टेस्टिंग रेट देश भी बेहतर

  • डबलिंग रेट में रांची राज्य और देश से भी आगे

  • जिले में कोरोना के 10 केस प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए

रांची: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफल होते हुए रांची जिला ने कई उपलब्धियां हासिल की है. अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है. अब रांची ऑरेंज जोन में आ गया है. उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया.

पत्रकारों से उप विकास आयुक्त, रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के साथ संयुक्त रूप से रांची समाहरणालय ब्लॉक A स्थित कमरा संख्या 207 में प्रेस को संबोधित किया.

रेड जोन से ऑरेंज जोन में आई रांची

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने बताया कि रांची जिला अब रेड जोन से बाहर आ गया है. रांची अब ऑरेंज जोन में है जो जिला प्रशासन की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि रेड जोन से ऑरेंज जोन में आना एक मुश्किल पड़ाव है, टीमवर्क और लोगों के सहयोग से हमने यह उपलब्धि पाई है.

कोरोना संक्रमित चार और मरीज हुए स्वस्थ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची ने बताया किस जिले में अब सिर्फ कोरोना के 15 ही एक्टिव केस बचे हैं. आज 4 और मरीज ठीक हो गए हैं, जो जल्द ही अपने घर चले जाएंगे. उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 112 केस में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं. रांची जिला राज्य में दो अन्य जिलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर है.

कोरोना संक्रमण के रोकथाम में जिला की अन्य उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने कहा की एक्टिव केसेस पर लैक ऑफ़ पापुलेशन के मामले में झारखंड पांचवें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिविटी रेट के मामले में जिला पूरे राज्य में छठे स्थान पर है. रांची जिला का केस पॉजिटिविटी रेट 1.18% है.

रांची जिला का डबलिंग रेट राज्य से भी बेहतर

कोरोना संक्रमण के डबलिंग रेट के मामले में रांची जिला का प्रतिशत राज्य से भी बेहतर है. कुछ दिन पहले रांची जिला में डबलिंग रेट 3.5% था, जो राज्य और देश से भी ज्यादा था. लेकिन पिछले कुछ दिनों में सार्थक प्रयास की वजह से डबलिंग रेट 57.92% पहुंच गया है. उपायुक्त ने बताया डबलिंग रेट वह मानक होता है जिससे पता चलता है कि किस रेट से कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं.

टेस्टिंग रेट के मामले में भी रांची जिला आगे

उपायुक्त राय ने बताया कि टेस्टिंग रेट के मामले में भी रांची जिला आगे है. अब तक रांची जिला में करीब 10000 टेस्ट किए जा चुके हैं, जो कि देश के औसत जांच दर से ज्यादा है. उन्होंने बताया कि देश का औसत जांच दर प्रति लाख 205 है, जबकि रांची जिला में यह दर प्रति लाख 285 है.

कोरोना संक्रमण के 10 मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 15 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 10 मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: इस वर्ष 1000 वर्गफीट तक के मकानों से टैक्स नहीं लेगा निगम

Next Post

यूपी के सभी जिलों में फर्जी पत्रकारों की धरपकड़ तेज

Next Post
यूपी के सभी जिलों में फर्जी पत्रकारों की धरपकड़ तेज

यूपी के सभी जिलों में फर्जी पत्रकारों की धरपकड़ तेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d