BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in Uncategorized
BREAKING: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन

BREAKING: नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मंत्री और बेरमो के विधायक रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया. फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें रांची के बरियातु स्थित रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया.

छठी बार जीत दर्ज की थी राजेन्द्र जी ने

राजेंद्र सिंह झारखंड के पूर्व वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. वे बेरमो विधानसभा में छठी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने बेरमो विधानसभा सीट से भाजपा के योगेश्वर महतो को 25172 मतों से हराया है. 1985 से 2005 तक लगातार 20 साल कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र सिंह यहां के विधायक बनते रहे. 2005 में हार के बाद 2009 में उन्होंने फिर इस सीट से जीत दर्ज की. फिर 2014 में हार के बाद 2019 में उन्होंने इस सीट से छठी बार जीत दर्ज की है.

बिहार में भी मंत्री रह चुके हैं

राजेन्द्र प्रसाद सिंह कोल सेक्टर के बड़े नेता माने जाते थे. बिहार में दो बार मंत्री के अलावा झारखण्ड में 2014 में हेमन्त सोरेन सरकार में ऊर्जा, स्वास्थ्य, वित्त और सांसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में सिंह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं.

तीन साल पहले भी ब्रेन स्ट्रोक हो चुका था

तीन साल पहले दिल्ली में इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान ब्रेन स्ट्रोक लगा था. उस वक़्त अधिवेशन में राहुल गांधी व मनमोहन सिंह भी मंच पर मौजूद थे.

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी की निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं  उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है.

वहीँ झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है. आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया.

परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब और होगी कठिन, घर में ही मनाएं ईद: CM ठाकरे

Next Post

हवाई और ट्रेन सेवा शुरू करने पर झामुमो ने जताया एतराज

Next Post
हवाई और ट्रेन सेवा शुरू करने पर झामुमो ने जताया एतराज

हवाई और ट्रेन सेवा शुरू करने पर झामुमो ने जताया एतराज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d