BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Breaking: ओरमांझी हत्याकांड का आरोपी शेख बेलाल गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
Breaking: ओरमांझी हत्याकांड का आरोपी शेख बेलाल गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ओरमांझी हत्याकांड का कथित मुख्य आरोपी शेख बेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रांची एसएसपी की गुप्त सूचना के आधार पर बेलाल की गिरफ्तारी ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुटे गांव से हुई है. पुलिस फिलहाल बेलाल को गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ कर रही है.

सूफिया मर्डर केस में बेलाल की पहली पत्नी और उसका बेटा पहले से पुलिस हिरासत में है. पुलिस अलग-अलग जगह पर रखकर उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. उनसे पुछताक्ष के आधार पर ही पुलिस ने सूफिया का सिर चंदवे के खेत से बरामद किया था.

बता दें कि ओरमांझी में मिली सिर कटी लाश मामले में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली थी. अब डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली. शव पर दावा करने वाले परिवार की दावेदारी सही साबित हुई. डीएनए रिपोर्ट चान्हो के परिवार से मैच कर गयी है. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि रांची पुलिस सूफिया के शव को परिवार वालों को सौंप सकती है.

जानकारी के अनुसार, राजधानी की पुलिस सूफिया के पति बेलाल खान उर्फ बेलाल की तलाश कर रही थी. बेलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी. लेकिन बेलाल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था. बेलाल की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने ग्रामीण एसपी के नेतृत्च में एक एसआईटी का गठन किया था. पुलिस ने बेलाल की जानकारी देने वाले को नगद इनाम देने की भी घोषणा की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चलती ट्रेन से पति ने दी पत्नी को धक्का, मौत

Next Post

ड्रग्स मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद गिरफ्तार

Next Post
ड्रग्स मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद गिरफ्तार

ड्रग्स मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d