नई दिल्ली: अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य के विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Also Read This: विदेश मंत्री से अनुरोध, ईरान में फंसे लोगों को स्वदेश लाने में मदद करें: मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि राज्य को खुलेआम लूटने वाले (बीजेपी नेता) अब कांग्रेस के विधायकों को करोड़ों की घूस ऑफर कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के इन गंभीर आरोपों ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है.

