BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जूनागढ़ के मलंका गांव में पुल टूटा, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

by bnnbharat.com
October 7, 2019
in समाचार
जूनागढ़ के मलंका गांव में पुल टूटा, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात में जूनागढ़ के मलंका गांव में रविवार को एक पुल टूटने से भीषण हादसा हो गया. हालाँकि हादसे में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पुल टूट गया. हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने पुल में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है.

इस बार की अधिक बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खाली हो गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। नदी के बीचोबीच पुल टूटकर गिरा. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ गाड़ियां गुजर रही थीं. घटना के समय पुल के पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने पुल के ढहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने वहां पहुंचकर फंसे घायलों को निकाला.

यह पुल करीब 40 साल पहले मलांका गांव के पास बना था. रविवार को पुल ढहने से चार लोगों को मामूली चोट आई है. पुल ढहने से सासन-गिर और महेंद्रा के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है. कलेक्टर ने कहा कि यात्रियों के लिए एक दूसरे मार्ग खोला गया है. उन्होंने कहा कि दो कार और तीन दो पहिया वाहन पुल के मलबे में दब गए थे जिन्हें बाद में निकाला गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

Next Post

अब परवेज मुशर्रफ की भारत को युद्ध की गीदड़भभकी

Next Post
अब परवेज मुशर्रफ की भारत को युद्ध की गीदड़भभकी

अब परवेज मुशर्रफ की भारत को युद्ध की गीदड़भभकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d