BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डोभा व तालाब के निर्माण कार्यों में लाएं तेजीः  उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in Uncategorized
डोभा व तालाब के निर्माण कार्यों में लाएं तेजीः  उपायुक्त

डोभा व तालाब के निर्माण कार्यों में लाएं तेजीः  उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

डालटनगंज : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर के ब्लॉक ए के सभाकक्ष में गरीब कल्याण रोजगार अभियान एवम कोविड-19 के रोकथाम व बचाव के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई.
बैठक में मुख्यतः गरीब कल्याण रोजगार अभियान के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिया गया. इस अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा कुल 25 योजनाओं को लक्षित किया गया है, जिनमें से 16 योजनाओं को मनरेगा-अन्य विभाग के कन्वर्जेन्स से कराया जाना प्रस्तावित है. इसका मकसद कामगारों को उनकी रूचि और कौशल के तहत रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराना है. उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 25 योजनाओं में ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा योजना अंतर्गत जल संरक्षण व जल संचयन कार्य आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, कुआं, कृमि खाद, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मनरेगा तथा कृषि विभाग द्वारा तालाब निर्माण, पशु शेड, बकरी शेड, पोल्ट्री शेड आदि योजनाएं शामिल हैं.
उपायुक्त ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान को गति प्रदान करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने सम्बन्धित पदाधिकारियों को अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पलामू जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर एवं ज़रूरतमंद  लोग लौटे हैं। उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर रोज़गार से जोड़ने हेतु प्रतिदिन स्वयं से लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें.
बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की भी समीक्षा की. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पेंडिंग पेमेंट को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वीकृत आवासों को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने की बात कही। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में चल रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की.
उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव को समाहरणालय में चल रहे सभी कार्यालयों में नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यालयों में मास्क नही पहनने वाले कर्मियों पर आवश्यक रूप से करवाई करने तथा जुर्माना वसूलने के निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी डॉ० शांतनु कुमार अग्रहरि के अलावा उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद, डीआरडीए डायरेक्टर-सह-पंचायती राज पदाधिकारी स्मिता टोप्पो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम, जिला सूचना एवम विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी जुबेर आलम, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से कोरोना संक्रमण के प्रति किया जा रहा जागरूकता का प्रसार

Next Post

having technical issue

Next Post

having technical issue

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d