BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

15 वें वित्त की राशि को सरकार के गाइडलाइन के अनुसार करें खर्च-उपायुक्त

मेदिनीनगर:- पलामू के  उपायुक्त शशि रंजन नौडीहा बाजार प्रखंड पहुंचे. उन्होंने प्रखंड में चल रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में पदाधिकारी किसी तरह की कोताही नहीं बरतें. साथ ही प्रखंड में चल रहे सभी योजनाओं में गति लाएं, जिससे लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके.  भ्रमण के दौरान उपायुक्त सबसे पहले नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर पंचायत पहुंचे. वहां उन्होंने बागवानी सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. उसके बाद वे शाहपुर पंचायत भवन पहुंचे जहां उन्होंने मुखिया प्रखंड कर्मी एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने पंचायत में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य सहित सरकार की ओर से संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पंचायत को पूरी तरीके से कार्यात्मक करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माणाधीन पंचायत भवन को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की बात कही. 

शाहपुर पंचायत के भ्रमण के बाद उपायुक्त नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने प्रखंड स्तर पर चल रहे सभी योजनाओं की समीक्षा की साथ ही साथ प्रखंड स्तरीय समस्याओं से रूबरू हुए. बैठक में मनरेगा की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों को काम में लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के समीक्षा के दौरान उन्होंने दिए गए लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में मौजूद सभी मुखिया लोगों से उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग के निधि को सरकार के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार खर्च करने हेतु कहा. उन्होंने 15वें वित्त के मदद से  खास तौर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में अभिसरण कर योजना चलाने हेतु निर्देश दिया. 

इस दौरान उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्स मैं 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन होगा, जिसका फॉर्म अंचल कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शौचालय निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया.  उपायुक्त ने नोवेल कोरोना वायरस   के संक्रमण के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में संक्रमण एवं जांच की स्थिति से अवगत हुए. साथ ही कोरोना वायरस  के संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानी एवं सतर्कता बरतने की बातें कहीं. 

इस दौरान उपायुक्त   शशि रंजन के अलावा सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनपी गुप्ता, नौडीहा बाजार अंचल अधिकारी   राकेश कुमार तिवारी, नौडीहा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी   कामेश्वर बेदिया, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, जन प्रतिनिधि गण, पंचायत सेवक, इत्यादि मौजूद थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सम्पूरक माध्यमिक व इंटर परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू

Next Post

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए बैठक

Next Post
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए बैठक

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d