Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला अध्यक्ष की स्वागत सह परिचय समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई.सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.उसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया.तत्पश्चात झारखंडी पारंपरिक तरीके से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया.इस मौके पर सभी पदाधिकारियों,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला अध्यक्षगण का एक-एक कर परिचय कराया गया.साथ ही सभी को दायित्व पत्र सौपा गया.
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमें मोर्चा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना है और इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है.
आगे श्री धर्मपाल जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोर्चा के प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक चुने जाते हैं. ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई ऐसे कार्य हैं जिसे जनता के बीच ले जाने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा. उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि मोर्चा को मजबूत बनाने और पार्टी के संदेशों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाए.
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि जनजाति मोर्चा के पास राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां काफी अधिक है.इन चुनौतियो से जनजाति मोर्चा को डट कर सामना करना है.मोर्चा के माध्यम से जनजाति समाज के बीच जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ता निर्माण करना है.आगे उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा आने वाले समय मे विशाल जनजाति कार्यकर्ताओं कीफ़ौज़ खड़ा करेगी जिसके दम पर आने वाले लोकसभा के 5 और विधानसभा के 28 सीट जीतने के लक्ष्य को पूरा करेगी.
आगे उन्होंने कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले आज राज्य में आदिवासी समाज की क्या दूरदर्शा की है ये किसी से छुपा नही है.
इस अवसर पर गंगोत्री कुजूर,मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक,सुकुमनी हेमरोम,गीता बुलमुचु,बिंदेश्वर उराँव,विजय मेलगंडी,अनु लकड़ा,जगरनाथ मुंडा,आनंद मुर्मू,प्रेम कुमार बड़ाईक,गणेश महली, मनोज सोरेन,राजेन्द्र मुंडा,रवि मुंडा,भोगेंन सोरेन,शीला मुंडा,सुलेन गाड़ी,चंदन लोहरा,राम सिंह मुंडा,काजू सांडिल,सत्यदेव मुंडा,नकुल तिर्की,अंजलि लकड़ा सहित कई उपस्थित हुए.

