लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि इंग्लैंड के विश्व कप जीतने से उनका देश दोबारा क्रिकेट की ओर आकर्षित हुआ है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मे ने खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के लिए सोमवार रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक रिसेप्शन होस्ट किया.
Also Read This : राहुल गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ पीड़ितों की करें मदद
मे ने कहा, “सभी ने मिलकर एक बेहतरीन थ्रिलर प्रस्तुत किया. वह मैच हमारे समय के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में से एक है.”
मे ने इंग्लैंड की टीम से कहा, “आप एक ऐसी टीम हैं जो आधुनिक ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करते हैं और आपकी तरह विश्व की और कोई टीम नहीं खेलती. जब आपकी जिंदगी के सबसे बड़े मैच में चीजें आपके खिलाफ थीं तब आपने हार नहीं मानी. इसी दृढ़ संकल्प और चरित्र ने आपको विश्व विजेता बनाया है.”
उन्होंने कहा, “आपने इस देश को दोबारा क्रिकेट की ओर आकर्षित किया है. हमारे पास ऐसी टीम है जिसकी आने वाली पीढ़ी भी तारीफ करेगी.”

