जमशेदपुर: कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है. वैसे तो यह अस्पताल सुर्खियों में बना रहता है. ताजा मामला अस्पताल में घर बना रखे आवारा कुत्तों का है.
आपको बता दें कि इस अस्पताल में आवारा कुत्तों ने काफी आतंक मचा रखा था और इसी आतंक को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जुस्कों को अस्पताल से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अनुरोध किया था. जिसके बाद गुरुवार को जुस्को के आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां टीम द्वारा 5-6 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया.
वैसे टीम को देखते ही कुत्ते इधर- उधर भागने लगे. हालांकि टीम के सदस्यों ने काफी मेहनत कर कुत्तों को पड़ने का अभियान जारी रखा.
आपको बता दें कि जुस्को इन आवारा कुत्तों के लिए बनाए गए सेंटर लेकर जाती है. जहां इनका नसबंदी कर पुनः उसी स्थान पर लाकर छोड़ देती है जहां से इन्हों उठाया जाता है. ऐसे में सवाल ये उठता है, कि क्या यहां से उठाए गए कुत्तों को जुस्को वापस इसी स्थान पर लाकर छोड़ देगी? इसका जवाब न तो कुत्ते पकड़ने पहुंची टीम के पास थी, न अस्पताल अधीक्षक के पास. बहरहाल अस्पताल से आवारा कुत्तों के आतंक से मरीजों को राहत जरूर मिली है.

