BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन व उसके प्रेमी को मारी गोली

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरनगर: शनिवार सुबह दिन निकलते ही खतौली थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी सगी बहन व उसके प्रेमी को गोली मार दी, जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है . दोनों को गंभीर अवस्था में मोदीपुरम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और गोली मारने के आरोपी युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में प्रजापति के युवक ने दलित समाज के एक युवक को गोली मार दी . बताया जा रहा है कि पीपलहेड़ा निवासी कंचन पुत्री सुभाष का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक संगम पुत्र नरेंद्र के साथ चल रहा था, जिससे युवती का भाई राहुल पुत्र सुभाष नाराज था और गांव में बदनामी होने के कारण कई बार उन्हें चेतावनी भी दे चुका था, लेकिन दोनों चोरी छिपे मिलने से बाज नहीं आ रहे थे. आज सुबह इसी बात को लेकर राहुल की अपनी बहन कंचन से कहासुनी हुई, तैश में आकर राहुल ने तमंचे से कंचन को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. परिजन उसे घायल अवस्था में मोदीपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है . इसके बाद भी राहुल का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह कंचन के प्रेमी को तलाश करता हुआ खेतों पर पहुंचा, जहां वह ट्यूबवेल पर पानी चला रहा था. उसने अपनी बहन के प्रेमी को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया .

युवक व युवती को गोली मारे जाने की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया . पुलिस ने गोली मारने के आरोपी युवक राहुल को भी एक घर से दबोच लिया, जहां वह घटना को अंजाम देने के बाद छुपा हुआ था. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी . घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

https://bnnbharat.com/no-one-is-informed-about-ram-rahim/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने यशवर्धन, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Next Post

अमेरिका: बाइडन जीत को लेकर आश्वस्त, स्वास्थ्य-अर्थव्यवस्था पर काम करना किया शुरू

Next Post
अमेरिका: बाइडन जीत को लेकर आश्वस्त, स्वास्थ्य-अर्थव्यवस्था पर काम करना किया शुरू

अमेरिका: बाइडन जीत को लेकर आश्वस्त, स्वास्थ्य-अर्थव्यवस्था पर काम करना किया शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d