BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला थाने में देवर ने भाभी की भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खायी कसमें

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in समाचार
महिला थाने में देवर ने भाभी की भरी मांग, सात जन्म साथ निभाने की खायी कसमें
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के महिला थाना में एक देवर ने अपने भाभी के साथ शादी रचाई है. दरअसल यह पूरा मामला सीतामढ़ी के महिला थाना का है. बताया जा रहा है कि रंजीता देवी अपने पति की मौत बाद पिछले 1 वर्ष से देवर से प्यार करने लगी थी और अपने देवर के साथ ही शादी करना चाहती थी लेकिन गांव और समाज के कारण वह इस बात को बोल नहीं पा रही थी.

जिसके बाद रंजीता न्याय के लिए महिला थाना पहुंची जहां एसआई मालती देवी ने रंजीता को न्याय दिलवाया और उसकी शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ महिला थाना में ही करवा दी.पहले तो दोनों का वरमाला करवाया गया. फिर देवर ने भाभी के मांग में सिंदूर भर सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाई.

गौरतलब हो कि रंजीता के पति की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई थी. पिछले 1 वर्ष से रंजीता और उसका देवर एक दूसरे से प्यार करने लगे थे लेकिन देवर अपने भाभी के साथ शादी से बीच में इंकार करने लगा था.फिर बाद में यह मामला महिला थाने पहुंचा जहां महिला थाना पुलिस ने देवर और भाभी की शादी करवा दी.

देवर का नाम संतोष साहनी है जो अपनी भाई की मौत के बाद अपनी भाभी से ही प्यार कर बैठा और उससे शादी की इच्छा भी जताई. संतोष साहनी की भाभी रंजीता का एक बच्चा भी है जो उसके पहले पति का है. रंजीता और दिनेश सहनी की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी उसके 3 साल बाद रंजीता के पति दिनेश सहनी की मौत हो गई तब से रंजीता अकेले रहने लगी .

धीरे धीरे उसे अपने ही देवर से प्यार हो गया. इसके बाद समाज और पुलिस एवं दोनों परिवारों की सहमति से देवर और भाभी की शादी कराई गई . थाने में कराई गई शादी के बाद दोनों देवर और भाभी ने पति पत्नी बनने के बाद मौजूद महिला पुलिसकर्मी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए. वहीं सीतामढ़ी पुलिस के इस कार्य की चहुंओर प्रसंशा की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Next Post

वाहन चालते समय हेलमेट का उपयोग न करने पर होगी सख्त कार्रवाईः उपायुक्त

Next Post
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हम सभी को होना होगा मजबूतः उपायुक्त

वाहन चालते समय हेलमेट का उपयोग न करने पर होगी सख्त कार्रवाईः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d