छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में एक युवती को प्यार करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है. दुर्ग जिले में एक परिवार ने अपनी इज्जत की खातिर अपने ही बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया.
कथित तौर पर युवती के भाई और चाचा ने उसकी और प्रेमी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद दोनों के शव को नदी किनारे बोरे में जला भी दिया. इस मामले में पुलिस ने युवती के भाई और चाचा को गिरफ्तार किया है.
21 साल का श्रीहरि और 20 साल की एश्वर्या एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों चचेरे भाई-बहन थे. दुर्ग जिले के कृष्णा नगर इलाके में रहते थे. इस लव अफेयर से उनके घरवाले खुश नहीं थे.
पुलिस ने बताया, दोनों आरोपियों की पहचान चाचा रामू और एश्वर्या के भाई चरण के रूप में हुई है. आरोपियों ने दोनों को जहर देकर शव का नदी किनारे जलाने की बात कबूल की है. पुलिस ने पीड़िता के अधजले शव को बरामद किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि परिवार वाले दोनों के रिश्ते को पसंद नहीं करते थे. इस वजह से गुस्से में हत्या की गई. पूरे मामले में ऑनर किलिंग का शक है.

