BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in समाचार
भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने यह बात सबको बताने की बात कही तो उसे जान से मार देने की धमकी दी. बात यहीं नहीं रुकी जब पीड़िता ने पूरा माजरा शाम को अपने पति को बताया तो अपने भाई पर लगे आरोप को गलत बताते हुए उसके पति ने उसे तलाक दे दिया.

जानकारी के अनुसार, मामला रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक युवती का निकाह 7 साल पहले दड़ियाल निवासी एक युवक से हुआ था.

विवाहिता का पति दिल्ली में होटल चलाता है उसकी गैर हाजिरी में विवाहिता के देवर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बात ना बताने की धमकी भी दी. जब पीड़िता ने पूरा मामला अपने पति को बताया तो उसके पति ने उसकी एक न सुनी और तलाक दे दिया.

तलाक के बाद पीड़िता घरवालों की मदद से थाने पहुंची और अपने पति व देवर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, दहेज एक्ट और मुस्लिम महिला तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िता के दो बच्चे भी हैं.

वहीं, सीओ विद्या किशोर शर्मा ने बताया कि थाना अजीम नगर की रहने वाली एक ने शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के मुताबिक देवर ने उसके साथ रेप किया और जब उसने पति को ये बात बताई तो पति ने उसे तलाक दे दिया. इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 साल की मासूम के सीने में सौतेले पिता ने मारा घूंसा, मौत

Next Post

बड़ा सड़क हादसा: बस पलटने से 4 की मौत, 70 से अधिक घायल

Next Post
बड़ा सड़क हादसा: बस पलटने से 4 की मौत, 70 से अधिक घायल

बड़ा सड़क हादसा: बस पलटने से 4 की मौत, 70 से अधिक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d