BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साला-बहनोई ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in समाचार
शादी ना करने पर युवती ने छात्र को दी रेप केस करने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

एस के सिंह,

पटना: मसौढी थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार से बीते बुधवार की शाम शौच कर घर लौट रही 16 वर्षीया किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक व उसके अधेड़ बहनोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी द्वारा हल्ला करने पर मौके पर उसका भाई व अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपित उसे छोड़ भाग निकले.

इधर इस संबंध में किशोरी ने गुरुवार को थाना में गांव के दुखन यादव व उसके बहनोई सह नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के चंदरबीघा ग्रामवासी बौरंगी प्रसाद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.घटना का कारण पूर्व में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और आरोपी पक्ष द्वारा दी गई धमकी बताया जा रहा है.

इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बीते बुधवार की देर शाम किशोरी अपने गांव से शौच कर अपने घर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपित वहां आ धमके और दुष्कर्म करने की नियत से उसे गोद में उठाकर ले जाने लगे. किशोरी द्वारा विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की. इधर किशोरी द्वारा हल्ला करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई व अन्य ग्रामीणों को देख आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया.

बाद में पीड़ित पक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. लेकिन दोनों आरोपी फरार थे. इधर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना का कारण पूर्व से दोनों पक्षों के बीच चला आ रहा विवाद है. कुछ माह पूर्व धान की रोपनी करने से मना करने पर आरोपी पक्ष ने दो बार घर पर चढ़कर उसके स्वजनों के साथ मारपीट की थी और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी.

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष व ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह पटना गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच 83 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. वहां से एसडीपीओ कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बल प्रयोग कर भगा दिया. इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक व हाथापाई भी हुई.

ग्रामीणों का आरोप था कि बीते बुधवार की देर रात आरोपी पक्ष पीड़ित के घर पर चढ़कर केस नहीं करने की धमकी दी थी और जब उन्होंने देर रात पुलिस को इसकी सूचना देने का प्रयास किया तो पुलिस ने मोबाइल नहीं उठाया. पहले दुष्कर्म की बात कही, फिर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत की. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बीते बुधवार की रात से सुबह तक पीड़ित पक्ष दुष्कर्म का आरोप लगाता रहा. लेकिन जब उसे जानकारी हुई कि दुष्कर्म के मामले में किशोरी की मेडिकल जांच कराई जाएगी तो उसने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

22 जवान करेंगे प्लाज्मा डोनेट

Next Post

मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चौड़ीकरण के कार्यों के प्रगति समीक्षा की

Next Post
मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चौड़ीकरण के कार्यों के प्रगति समीक्षा की

मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चौड़ीकरण के कार्यों के प्रगति समीक्षा की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d