BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छेड़खानी करने वालों को भाई ने बीच सड़क मारे जूते, आरोपियों ने पीड़िता के छुए पैर

by bnnbharat.com
March 17, 2020
in Uncategorized
छेड़खानी करने वालों को भाई ने बीच सड़क मारे जूते, आरोपियों ने पीड़िता के छुए पैर

छेड़खानी करने वालों को भाई ने बीच सड़क मारे जूते, आरोपियों ने पीड़िता के छुए पैर

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर पंचायत का हैरान करने वाला फरमान सामने आया है. यहां 16 साल की किशोरी से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पैर छूकर माफी मांगने व पीड़ित के भाई द्वारा चार जूते मारने के बाद छोड़ दिया गया.

Also Read This:- निर्भया मामला: दोषी पहुंचे ICJ, विदेशों में रह रहे लोगों ने दी है अर्जी 

वहीं, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पूरे मामले की जांच सीओ दातागंज को सौंपी है.

जानें क्या है मामला

मामला थाना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. आरोप है कि, गांव के रहने वाले दो युवक होली पर गैर प्रांत से घर आए थे. 11 मार्च को दोनों अपने खेत गए थे. उसी दौरान वहां किशोरी भी खेत गई थी. किशोरी जब अपने घर पहुंची तो बताया कि, दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की है. किशोरी के घर वालों ने दातागंज कोतवाली जाकर आरोपियों की शिकायत की. लेकिन गांव के अन्य लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझाना शुरू कर दिया. उन लोगों ने पीड़ित के घर वालों को कार्रवाई न करने के लिए राजी कर लिया.

Also Read This:- कलयुगी मां: 6 दिन की बच्ची को पड़ोसी को बेचा

युवकों को सरेआम पड़े जूते

रविवार दोपहर पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराकर मामले को रफा दफा कर दिया. लड़की वालों ने शर्त रखी कि, फैसला तभी करेंगे जब दोनों युवकों को सरेआम जूते मारेंगे. इस पर पंचायत तैयार हो गई. शर्त के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पीड़ित, सभी महिलाओं, पुरुषों के पैर छुए. इसके बाद पीड़ित के भाई ने बीच सड़क पर दोनों को बैठाकर उनके सिर पर 2-2 जूते मारे. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

Also Read This:- तोरपा में माहौल बिगाड़ने की साजिश 

पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला है जिसमें कुछ लोग दो युवक की पिटाई कर रहे है. इसमें यह भी बात सामने आई थी मामला छेड़छाड़ का था. पूरे मामले की जांच सीओ दातागंज को सौंपी गई है, जो भी तथ्य सामने आएगा उसमे विधिक कार्यवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्भया मामला: दोषी पहुंचे ICJ, विदेशों में रह रहे लोगों ने दी है अर्जी

Next Post

SC ने कहा, नेवी में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन

Next Post
SC ने कहा, नेवी में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन

SC ने कहा, नेवी में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d