BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाई ने बहन के दोस्त को मारी गोली, 3 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in Uncategorized
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आउटर दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक 18 साल के युवक को गोली मार दी गई. आरोप है कि जिस लड़की से उसकी दोस्ती थी, उसके भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मारी है. आरोपी भाई को इनकी दोस्ती पसंद नहीं थी.

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही दो पिस्टल भी बरामद की गई हैं. पुलिस का दावा है कि इसी हथियार से युवक के हत्या का प्रयास किया गया था. पुलिस ने हथियारों को जांच के लिए भेज दिया है.

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. पुलिस को घायल करण थापा के पिता ने फोन कर के सूचना दी थी कि उसके बेटे को किसी ने गोली मार दी है. पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि मुख्य आरोपी विक्रांत है जिसके दो अन्य साथी विकास और आशीष हैं.

पुलिस ने बताया कि स्पॉट से युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन वहां से उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में पहुंचाया गया. वहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है. वह अभी स्टेटमेंट देने की हालत में भी नहीं.

पुलिस ने कहा कि इस मामले में हत्या के प्रयास के मामला दर्ज कर लिया गया है. इस बीच युवक की बातचीत लड़की से होती थी. जिसपर उसके भाई ने आपत्ति जताई थी. पिता ने बताया कि हमला करने वाले बाइक पर आए थे. उनके पास दो बंदूकें थीं.

इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वारदात की जगह से तीन कारतूस भी बरामद किए हैं. इनमें से एक जिंदा कारतूस है जबकि दो मिस फायर वाले कारतूस बताए जा रहे हैं. फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तहावुर राणा की प्रत्यर्पण की सुनवाई 24 जून तक टली

Next Post

प. बंगाल विस चुनाव: TMC नेता के घर से 4 EVM बरामद

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: EVM खराब होने से बाधित हुई वोटिंग, मतदाताओं ने जताया विरोध

प. बंगाल विस चुनाव: TMC नेता के घर से 4 EVM बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d