BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीआरपी -सीआरपी महासंघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

by bnnbharat.com
July 21, 2019
in Uncategorized
बीआरपी -सीआरपी महासंघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

BRP-CRP federation issues memorandum submitted to MLA

Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा : बरकट्ठा विधानसभा विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष प्रो0 जानकी प्रसाद यादव के आवास पर बीआरपी-सीआरपी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बीआरपी-सीआरपी वर्ष 2005 से लगातार विद्यालय का अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन कार्य करते आ रहे हैं.इसके एवज में सीआरपी को मात्र 11,979 एवं बीआरपी को 13,979 रुपये प्रतिमाह अल्प मानदेय के रूप में पारिश्रमिक मिलता है जबकि पारा शिक्षकों को प्रतिमाह अधिकतम 15000 रुपये मिलता है.

Also Read This : 70 वर्ष के शमीम को मिला 1 अरब से भी अधिक बिजली का बिल

वहीं बीआरपी-सीआरपी स्नातकोतर व स्नातक एवं कई प्रशिक्षित योग्यताधारी है.जो बीते 14 वर्षो से सुदूरवर्ती क्षेत्रो में जाकर शिक्षा का अलख जगा रहे है.विभाग के निर्देश का अक्षरशः पालन करते सुचारू रूप से कार्य करते आ रहे है.गौरतलब हो कि झारखंड में ज्ञानसेतु का सफल संचालन सीआरपी-बीआरपी द्वारा किया जा रहा है.

महासंघ ने विधायक जानकी प्रसाद यादव को अपनी लंबित मांगो को ले एक मांगपत्र सौंपते हुए पूरी समस्या से अवगत करवाया.जहां विधायक ने बीआरपी-सीआरपी के समस्यायों से अवगत होकर समाधान हेतु विधानसभा सत्र में पहल करने का आश्वासन दिया.विधायक  यादव ने कहा कि बीआरपी-सीआरपी की मांग जायज़ है.उन्होंने बीआरपी-सीआरपी के जायज़ मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भरोसा भी जताया.उन्होंने कहा कि 375 बीआरपी की बहाली एनजीओ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से करवाना उचित नहीं है,जबकि राज्य में ही स्थानीय युवा सीआरपी योग्यता रखते है.

वहीं प्रतिनिधिमंडल की ओर से विधायक को चार सूत्री मांग का एक ज्ञापन सौंपा गया.जिसमें कहा गया कि माननीय उच्च न्यायलय के दिए गए निर्णय के आलोक में 15 वर्षो से नियमित रूप से कार्य कर रहे बीआरपी-सीआरपी की सेवा समायोजन किया जाय.बीआरपी-सीआरपी की सेवाशर्त नियमावली का शीघ्र निर्माण किया जाय.आउटसोर्सिंग के माध्यम से 375 बीआरपी की बहाली पर रोक लगाते हुए योग्यताधारी सीआरपी की प्रोन्नति बीआरपी के रूप में की जाय एवं कार्यावधि के दौरान दुर्घटना के शिकार बीआरपी-सीआरपी के समुचित इलाज़ एवं मुआवजा प्रदान किया जाय.उक्त मांगो पर पहल करने हेतु बीआरपी-सीआरपी प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से गुहार लगाई है.

मौके पर महासंघ के सचिव प्रवीण कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी हिरद्यांशु कुमार सिंह,अजय नारायण दास,बीआरपी जागेश्वर साव,सीआरपी अनंत कुमार पांडेय,रामचंद्र प्रसाद यादव,पंकज चौधरी,ओमप्रकाश ,बसंत नारायण सिंह,अर्जुन प्रसाद चौधरी,द्वारिका प्रसाद चौधरी,रामकृष्ण पांडेय,फलजीत राणा,बिनोद शर्मा,इचाक से बीआरपी जलेश्वर महतो,विष्णु ठाकुर,कुलकर्णी समेत बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के दर्ज़नो बीआरपी-सीआरपी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

70 वर्ष के शमीम को मिला 1 अरब से भी अधिक बिजली का बिल

Next Post

डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत

Next Post
डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत

डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d