BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक से मिले BRP-CRP, समस्याओं से कराया अवगत

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
विधायक से मिले BRP-CRP, समस्याओं से कराया अवगत
Share on FacebookShare on Twitter
  • बीआरपी सीआरपी की मांग जायज: अम्बा प्रसाद

हजारीबाग: समस्याओं को लेकर जिले के दर्जनों बीआरपी सीआरपी विधायक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, जहां बीआरपी सीआरपी महासंघ जिला हजारीबाग के बैनर तले विधायक अम्बा प्रसाद मिले व समस्याओं से अवगत कराया गया.

जिसमें बताया गया कि उच्च योग्यताधारी बीआरपी सीआरपी की नियुक्ति मानव संसाधन विकास विभाग के अर्धसरकारी पत्रांक के आदेशानुसार वर्ष 2004-2005 में हुई.

जहां विगत 15 वर्षों से बीआरपी सीआरपी शिक्षा विभाग अहम योगदान देते आ रहे है. सर्व शिक्षा से लेकर समग्र शिक्षा अभियान को गति देने में बीआरपी सीआरपी ग्राउंड लेवल से बखूबी जिम्मेवारी निभाई है.

विद्यालय स्तर से प्रखंड व जिला स्तर तक विभागीय कार्यो का क्रियान्वयन कराने में अपनी महती भूमिका निभा रहे है. जहां, बच्चों का नामांकन, ठहराव, गुणवत शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण व अन्य विभागीय कार्य में बेहतर साबित हुए है.

शिक्षा विभाग की रीढ़ से विख्यात बीआरपी सीआरपी अपनी निपुणता से हमेशा जिला व राज्य का नाम रौशन किया है. उल्लेखनीय है कि बीते दो वर्ष पूर्व बीआरपी सीआरपी के बेहतरी के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाया गया था पर कालांतर अवधि में बीआरपी सीआरपी के लिए निर्मित कमेटी अब तक सेवा शर्त नियमावली के संबंध में अंतिम रिपोर्ट नहीं दिया गया.

वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नही किया गया, जहां 10 वर्षो से कार्यरत सविंदकर्मी का समायोजन का जिक्र किया गया है. विडंबना इस बात कि है कि उच्च योग्यता धारी व विषय विशेज्ञ बीआरपी सीआरपी को अल्प मानदेय के सिवाय कोई सुविधाएं नहीं मिल रही है.

जोखिम भरे कार्यो को संपादित करने बावजूद बीमा, ईपीएफ कटौती जैसी कोई सुविधा नहीं मिलने से मानसिक अवसाद में बीआरपी सीआरपी जीने को मजबूर है.

वहीं मानदेय भी समय पर नहीं मिल पाता. यह बातें महासंघ ने विधायक अम्बा प्रसाद के समक्ष रखा. साथ ही कहा कि राज्य सरकार शीघ्र हमलोगों का समायोजन करें.

वहीं अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन पत्र विधायक को सौपा गया. वहीं सूबे के मुखिया से मिलवाने का अनुरोध भी किया गया. समस्याओं से अवगत होकर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि आपकी मांगे जायज है.

उन्होंने आश्वाशन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर आप लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

मौके पर संघ के सचिव ओमप्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष अभय कुमार, प्रवक्ता अजय नारायण दास, कोषाध्यक्ष हृदयाशू कुमार, महासंघ के सयोंजक मधुसूदन सिंह, अनुपमा रानी, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, ओमप्रकाश प्रणव, श्रीकांत कुमार, खेदन साव, दिलीप प्रजापति, जेपी महतो, तुलसी प्रसाद समेत जिले दर्जनों सीआरपी बीआरपी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम से मिले रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा

Next Post

कुदरत का कहर: वज्रपात से 5 किसान झुलसे

Next Post
कुदरत का कहर: वज्रपात से 5 किसान झुलसे

कुदरत का कहर: वज्रपात से 5 किसान झुलसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d