हज़ारीबाग: सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में मेरु में बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें निबंध, स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता के साथ कई अन्य शामिल है.
सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक राजेंद्र पांडे के निर्देशानुसार कमांडेंट्स सह मुख्य अनुदेशक देवजीत कुमार प्रमाणिक के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके अलावा डिप्टी कमांडेंट रितेश रंजन ने बताया कि मेरु कैंपस के समीप अलौनजा एवं डंडई गांव के सभी छठ घाटों की सफाई की गई.
सफाई में अलौनजा एवं डंडई के मुखिया एवं ग्रामीण भी शामिल हुए. डिप्टी कमांडेंट रितेश रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एकता दिवस पर उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का है.
उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रथम रक्षा पंक्ति और संसार की सबसे बड़ी सीमा की निगरानी करने वाले सीमा सुरक्षा बल ने 31 अक्टूबर को सरौनी कला गांव में मार्च पास्ट एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम भी आयोजित की है.

