मणिपुर: कोरोना लॉकडाउन के बीच में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक शिविर में कथित तौर पर अपने बीएसएफ सहयोगी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को भी गोली मारी है. सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में तैनात थे.
ज्ञात हुआ है कि एसटीसी में तैनात एक बीएसएफ हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपने सर्विस राइफल से अपने जूनियर सहयोगी को गोली मार दी. और आत्महत्या करने की कोशिश की. वैसे जानकारी के लिए बता दें कि हेड कांस्टेबल ने बाद में खुद को गोली मार ली और जिस कॉन्स्टेबल ने गोली चलाई वह अस्पताल में भर्ती है.
जानकारी के लिए बता दें कि सैनिक एसटीसी के निदेशक के सुरक्षा सेटअप का हिस्सा थे जो एक महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं. बीएसएफ राज्य में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा के लिए अपने कार्य के हिस्से के रूप में तैनात है. इस घटना की जांच की जारी है कि आखिर हेड कांस्टेबल अपन जूनियर कांस्टेबल को गोली क्यों मारी.

