नई दिल्ली: शुक्रवार को पश्चिम बंगाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मीटिंग के बाद हुई गोलीबारी में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान की शहादत के बाद बीएसएफ ने अपने ताजा बयान में कहा कि भारत ने कोई गोली नहीं चलाई. बांग्लादेश की सेना बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) ने बेवजह गोलीबारी की है.
बता दें कि इस गोलीबारी में उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के चमरौली गांव के रहने वाले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल विजयभान सिंह शहीद हो गए थे, जबकि एक जवान घायल हो गया था.

