BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएसएल के इस्पात का निर्यात चीन को होगा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी मांग

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
बीएसएल के इस्पात का निर्यात चीन को होगा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी मांग

बीएसएल के इस्पात का निर्यात चीन को होगा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी मांग

Share on FacebookShare on Twitter

 बोकारो : भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) द्वारा निर्मित 50 हजार टन इस्पात का निर्यात चीन को जून माह में किया जाएगा.
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पिछले माह ही बोकारो स्टील लिमिटिड ने चीन को 30 हजार टन सी सी स्लैब की आपूर्ति की थी. नेपाल को एच आर क्वायल की आपूर्ति के ऑर्डर मिलने के पश्चात अब जून माह में भी चीन को 30 हजार टन एच आर क्वायल एवं 20 ह्जार टन पिग आयरन आपूर्ति का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. प्लांट से एक्सपोर्ट एच आर क्वायल, सी सी स्लैब एवं पिग आयरन के रेक का डिस्पैच लगातार जारी है. इन निर्यात ऑर्डर्स के अलावा विगत माह पिग आयरन की सात रेक घरेलू बाजार में भी भेजी जा चुकी है.
कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों को अवसर में बदलने का सूत्र अपनाकर बीएसएल कर्मी इस्पात बाजार में उपलब्ध हो रहे नए अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं.इस पृष्ठभूमि में हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय इस्पात बाजार में मिल रहे नए अवसरों से उत्साहित टीम बीएसएल विदेशी बाजारों में अपने उत्पादों की साख बनाने में जुटी है.
विगत महीनों में स्टील के निर्यात बाजार में बोकारो स्टील के उत्पादों की अच्छी माँग स्पष्ट नजर आने लगी है.
चीन के अलावा वियतनाम, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल एवं अन्य देशों से बोकारो स्टील लिमिटिड को निरन्तर प्राप्त हो रहे एक्सपोर्ट ऑर्डर को देखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता तथा उत्पादन व डिस्पैच से जुड़े प्रत्येक पहलु पर बीएसएल प्रबंधन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इन सफलताओं से उत्साहित टीम बीएसएल सभी भावी चुनौतियों के लिए तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक गायब, कटी हुई उंगली मिली..हत्या की आशंका

Next Post

मुख्यमंत्री से ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, मांगा सहयोग

Next Post
मुख्यमंत्री से ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, मांगा सहयोग

मुख्यमंत्री से ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, मांगा सहयोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d