ज्यादा डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी और वो भी कम कीमत पर फिलहाल आपको सिर्फ bsnl ही दे सकता है. तभी तो bsnl reliance jio, airtel और vodafone idea (vi) को कड़ी टक्कर दे पा रहा है. वैसे तो सभी टेलीकॉम कम्पनियां कई प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं. लंबी वैलेडिटी से लेकर डेली डेटा तक, ये कंपनियां एक से एक अच्छे प्लान लाती रहती हैं.
अब लंबे समय के बाद bsnl भी अपने शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इन कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है. आइये जानते हैं bsnl के बेहतरीन प्लान्स के बारे में .
प्लान ₹185, 1gb डेटा
लिस्ट में पहला नाम bsnl के 185 रुपये वाले प्लान का है. इसके इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 sms और 1gb डेली डेटा मिलता है. इसकी वैलेडिटी 28 दिन है. इस प्लान में bsnl tunes का एक्सेस भी दिया जाता है. इसके अलावा कंपनी 1gb डेली डेटा वाला एक और प्लान ऑफर करती है, जिसकी कीमत 298 रुपये है. इसमें 185 रुपये वाले प्लान के समान बेनिफिट मिलते हैं. हालांकि, इसकी वैलेडिटी 56 दिन है.
प्लान ₹187, 2gb डेटा
bsnl एक voice_187 पैक भी ऑफर करता है. इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ 100 sms प्रति दिन 28 दिन के लिए मिलते हैं. इसमें हर रोज 2gb डेटा दिया जाता है. 2gb डेली डेटा के साथ कंपनी 56 दिन की वैलेडिटी वाला प्लान भी ऑफर करती है. इसकी कीमत 347 रुपये है.
3gb डेली डेटा प्लान
अब अगर stv_299 प्लान की बात करें तो इसमें हर दिन 3gb डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री sms मिलते हैं. इसकी वैलेडिटी 30 दिन है. वहीं, इसके stv_247 प्लान में 50gb डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री sms हर रोज मिलते हैं. हालांकि, यह एक डेली डेटा प्लान नहीं है. इसमें eros now entertainment services और bsnl tunes का एक्सेस भी दिया जाता है.
अधिक वैलेडिटी वाले प्लान
अब अगर अधिक दिन की वैलेडिटी वाले प्लान्स की बात करें तो stv_429 प्लान में 429 रुपये में रोज 1gb डेटा पूरे 81 दिनों के लिए मिलता है. इसमें भी बाकी प्लान की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री sms दिए जाते हैं. bsnl के 499 रुपये वाले प्लान में रोज 2gb डेटा, अनलिमिटेड डेटा और 100 फ्री sms दिए जाते हैं. इसकी वैलेडिटी 90 दिन है. आखिर में stv_wfh_599 प्लान की बात करते हैं. इस 599 रुपये के प्लान में हर रोज 5gb डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री sms मिलते हैं. साथ ही इसमें अनलिमिटेड फ्री नाइट डेटा भी दिया जाता है.

