नई दिल्ली: LAC गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है.
चीन को सबक सिखाने के लिए सभी नागरिक एकजुट होकर चीनी सामान के बहिष्कार करने की मांग भी कर डाली है.
इस बीच, अब टेलीकॉम मंत्रालय ने BSNL को चीनी कंपनियों की उपयोगिता को कम करने का निर्देश दिया है.
क्या कहा है मंत्रालय ने
टेलीकॉम मंत्रालय ने BSNL को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपनी किर्यान्वन में चीनी कंपनियों की उपयोगिता को कम करे.
अगर कोई बिडिंग है तो उसपर नए सिरे से विचार करे.
संचार मंत्रालय ने निजी कंपनियों को भी हिदायत दी है कि इस दिशा में वे भी नए सिरे से विचार करके पुख्ता निर्णय ले.

