BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BSNL ने किया 3 स्पेशल प्लान को बंद

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
BSNL ने किया 3 स्पेशल प्लान को बंद

BSNL ने किया 3 स्पेशल प्लान को बंद

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जियो और वोडाफोन के बाद अब बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. बीएसएनएल ने अपने 29 रुपये और 47 रुपये वाले अपने दो प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है. साथ ही कंपनी ने 7, 9 और 192 रुपये वाले तीन एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) बंद कर दिए.

बीएसएनएल का 29 रुपये वाला प्लान सबसे बेस्ट वीकली प्लान में से एक था. अब कंपनी ने इसकी वैलिडिटी घटाकर सिर्फ 5 दिन कर दी है.

बीएसएनएल के 29 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड ऑन-नेट और ऑफ-नेट कॉलिंग मिलती है, लेकिन इसमें 250 मिनट की लिमिट है. इसके अलावा इस प्लान में 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते हैं.

अब इसकी वैलिडिटी 5 दिन कर दी गई है, जबकि पहले इस पैक के साथ 7 दिन की वैलिडिटी मिलती थी. 47 रुपये वाले एसटीवी में भी यही बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी 7 दिन है. हालांकि, पहले इस पैक के साथ 9 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब कंपनी ने 2 दिन घटा दिया है.

बीएसएनएल ने 7, 9 और 192 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर बंद कर दिए हैं. 7 रुपये वाले प्लान में एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था. वहीं, 9 रुपये वाले वाउचर में एक दिन के लिए 250 मिनट की लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 एमबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते थे.

इनके अलावा बंद किए गए 192 रुपये वाले वाउचर में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 3 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (रोज 250 मिनट की लिमिट) फ्री पीआरबीटी (पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन) और रोज फ्री डिस्काउंट कूपन जैसे बेनिफिट्स मिलते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

Next Post

एसीबी ने दी अजित पवार को सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट

Next Post
एसीबी ने दी अजित पवार को सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट

एसीबी ने दी अजित पवार को सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d