BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BSNL ने लॉन्च किया नया ब्रॉडबैंड प्लान, 100GB मिलेगा डाटा

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in समाचार
BSNL ने लॉन्च किया नया ब्रॉडबैंड प्लान, 100GB मिलेगा डाटा
Share on FacebookShare on Twitter

भारत फाइबर के तहत बीएसएनएल (BSNL) ने  नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 499 रुपये है. उपभोक्ताओं को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 100 जीबी डाटा हर महीने मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. इससे पहले कंपनी ने कई ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उतारे थे, जिनमें यूजर्स को उम्मीद से ज्यादा डाटा मिला था. तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में.

BSNL का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ हर महीने 100 जीबी डाटा मिलेगा. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि यूजर्स को अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी या नहीं. वहीं, कंपनी का यह प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़कर देश के हर सर्किल में 31 मार्च 2020 तक उपलब्ध है.

BSNL का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है.

BSNL का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है. यूजर्स को इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा. अगर उपभोक्ता समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी.

BSNL का 2,999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी यानी 2000 जीबी डाटा मिलेगा. इतना ही नहीं यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अमेजन प्राइम प्रीमियम एप की फ्री में सब्सक्रिप्शन देगी. फिलहाल, यह प्लान चेन्नई और तमिलनाडु के सर्किल में उपलब्ध है. उम्मीद की जा रही हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान को जल्द देश के अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को दलहन और ‌वागवानी के महत्त्व की दी गई जानकारी

Next Post

अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा : गिलुवा

Next Post
अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा : गिलुवा

अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा : गिलुवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d