BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BSNL-MTNL की प्रॉपर्टी की होगी नीलामी

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
BSNL-MTNL की प्रॉपर्टी की होगी नीलामी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की संपत्ति को बेचने यानी एसेट मॉनेटाइजेशन की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है. केंद्र सरकार ने BSNL और MTNL की लैंडहोल्डिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके पहले चरण में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने कोरोना काम में प्रॉपर्टी बेचने की संभावनाओं को तलाशने की जिम्मेदारी कंसल्टेंसी फर्म सीबीआरई ग्रुप, जोन्स लैंग लासेल (JLL) और नाइट फ्रैंक को सौंपी है. ये इस महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.

37500 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति बेची जाएगी

MTNL और BSNL की कुल 37500 करोड़ रुपए की संपत्ति बेची जानी है. इस संपत्ति में कंपनी की खाली जमीन और बिल्डिंग शामिल होंगी. इस बिक्री से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी की माली हालत सुधारने में होगा.

अक्टूबर 2019 में घोषित किया गया था रिवाइवल प्लान

घाटे में चल रहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL और MTNL के रिवाइवल के लिए केंद्र सरकार ने इसी साल अक्टूबर में 70,000 करोड़ के रिवाइवल प्लान को मंजूरी दी थी. इसमें इन दोनों कंपनियों को विलय, संपत्तियों की बिक्री और कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) देने की घोषणा थी. केंद्र सरकार का लक्ष्य दोनों कंपनियों के विलय से बाद बनने वाली ईकाई को दो साल के भीतर मुनाफे वाले ईकाई बनाना है.

घाटे में चल रहीं दोनों कंपनियां

BSNL को 2018-19 में करीब 14,202 करोड़ रुपए का घाटा हुआ. 2017-18 में 7,993 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. 2016-17 में 4,793 करोड़ और 2015-16 में 4,859 रुपए का घाटा हुआ था. कंपनी 2010 से ही नुकसान में चल रही है. वहीं पिछले 10 सालों में से 9 साल में MTNL ने घाटा दर्ज किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एफ-1 वीजा के नियमों को सरल करने की करेंगे कोशिश: ट्रंप

Next Post

आयुष्मान भारत में 40 फीसदी देकर पूरा क्रेडिट लेना चाहते हैं: ममता बनर्जी

Next Post
आयुष्मान भारत में 40 फीसदी देकर पूरा क्रेडिट लेना चाहते हैं: ममता बनर्जी

आयुष्मान भारत में 40 फीसदी देकर पूरा क्रेडिट लेना चाहते हैं: ममता बनर्जी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d