BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BSNL ने यूजर्स को दिए खास ऑफर, बिना रिचार्ज 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टॉकटाइम

 

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
BSNL ने यूजर्स को दिए खास ऑफर, बिना रिचार्ज 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टॉकटाइम
Share on FacebookShare on Twitter

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने यूजर्स को ज्यादा-से-ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए टॉकटाइम लोन ऑफर पेश किया है. कंपनी का कहना है कि यूजर्स आपातकाल के समय में इस ऑफर का उपयोग कर टॉकटाइम प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इस ऑफर से यूजर्स को बहुत फायदा होगा. यूजर्स को इस ऑफर के तहत 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टॉकटाइम लोन मिलेगा.

OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को 10 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये तक का टॉकटाइम मिलेगा. वहीं, यूजर्स को टॉकटाइम लोन प्राप्त करने के लिए अपने फोन में यूएसएसडी कोड डायल करना होगा.

टॉकटाइम लोन ऐसे प्राप्त करें

अगर आप भी बीएसएनएल का टॉकटाइम लोन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपने फोन से 5117# डायल करना होगा. इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें लोन की राशि उपलब्ध होगी. इसमें आप अपने हिसाब से लोन की राशि को चुनें और सेंड बटन पर टैप करें. इतना करने के बाद लोन की राशि तुरंत आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि किस टॉकटाइम लोन के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.

699 रुपये वाला BSNL का प्लान

उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी. इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी. वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है.

108 रुपये वाला BSNL का प्रीपेड प्लान 

बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं. वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP कार्यालय में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, सैनिटाइजेशन शुरू

Next Post

चीनी कंपनी को रेल कॉरिडोर का ठेका देना घुटने टेकने जैसी रणनीति: प्रियंका गांधी

Next Post
चीनी कंपनी को रेल कॉरिडोर का ठेका देना घुटने टेकने जैसी रणनीति: प्रियंका गांधी

चीनी कंपनी को रेल कॉरिडोर का ठेका देना घुटने टेकने जैसी रणनीति: प्रियंका गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d