BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in समाचार
बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

BSP candidate Rakesh Pandey refused to contest

Share on FacebookShare on Twitter

अंबेडकर नगर : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के घोषित प्रत्याशी और पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. बसपा द्वारा राकेश पांडेय को उनके बेटे रितेश पांडेय के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई विधानसभा की सीट पर प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. उम्मीदवारी की दौड़ में रितेश के बड़े भाई आशीष पांडेय का नाम भी चर्चा में था, लेकिन उन्होंने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. इस सूची में जलालपुर से पूर्व सांसद राकेश पांडेय की उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी. पार्टी के इस कदम से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन पूर्व सांसद ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया.

राकेश के छोटे पुत्र व सांसद रितेश पांडेय ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, कि उनके पिता का दस दिन पहले ही दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है. उन्होंने कहा, “इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसकी सूचना पार्टी नेतृत्व को दे दी गई है.”

सूत्रों के अनुसार, पार्टी अब महासचिव व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर के पुत्र संजय राजभर पर दांव लगा सकती है. संजय अकबरपुर से एक बार विधानसभा चुनाव लड़कर हार का सामना कर चुके हैं.

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर होंने वाले उपचुनाव पर अपने 12 प्रत्याशी घोषित किए हैं.

अभी गंगोह सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा गया है और जलालपुर से पांडेय ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. ऐसे में बसपा सुप्रीमो को 2 सीटों के लिए प्रत्याशियों की खोज करनी पड़ेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘संविधान-काव्य’ लिखने पर आईपीएस अधिकारी को गृहमंत्री ने किया सम्मानित

Next Post

नैतिक मूल्यों का पतन समाज के लिए ठीक नहीं : राजीव गुप्ता

Next Post
नैतिक मूल्यों का पतन समाज के लिए ठीक नहीं : राजीव गुप्ता

नैतिक मूल्यों का पतन समाज के लिए ठीक नहीं : राजीव गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d