BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिगड़ती कानून-व्यवस्था व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा

by bnnbharat.com
August 20, 2019
in समाचार
बिगड़ती कानून-व्यवस्था व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा
Share on FacebookShare on Twitter

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय मायावती ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के साथ ही पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अपराध पर नियंत्रण के साथ कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफल है। जनता ने इनको अपराध पर नियंत्रण करने के वादे के बाद इनको सत्ता सौंपी थी। उत्तर प्रदेश में जंगलराज तो योगी आदित्यनाथ सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले बीजेपी को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश की जनता बढ़ते अपराध के कारण बेहद भयभीत है। डकैती तथा महिलाओं के प्रति अपराध की तो बाढ़ सी आ गई है। बैखौफ अपराधी दिन में ही घरों में घुसकर हत्या करने से भी नहीं डर रहे हैं। पुलिस का इकबाल ही समाप्त हो गया है। बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि करने को दिन पर दिन महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताया है।

मायावती ने कहा कि यह तो करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला बेहद क्रूर कदम है। प्रदेश में बद से बदतर पड़ी कानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोजग़ारी से त्रस्त जनता का दु:ख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूस्खलन से हिमाचल में 500 सड़कें बंद, सैकड़ों वाहन फंसे मनाली-लेह मार्ग पर

Next Post

मायावती ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को बताया क्रूर कदम

Next Post

मायावती ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को बताया क्रूर कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d