BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बसपा को लगा बड़ा झटका, 2 नेता हुए भाजपा में शामिल

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
बसपा को लगा बड़ा झटका, 2 नेता हुए भाजपा में शामिल

बसपा को लगा बड़ा झटका, 2 नेता हुए भाजपा में शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक और बड़ा झटका लगा है. बसपा प्रमुख मायावती के करीबी त्रिभुवन राम और पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा की सदस्यता ले ली है. विनोद सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता के.एन. सिंह के बेटे हैं. वह बसपा सरकार में मंत्री थे और सुल्तानपुर के निवासी हैं.

वहीं मायावती के शासनकाल में इंजीनियर से नेता बने त्रिभुवन राम पीडब्ल्यूडी के प्रमुख थे. इसके साथ ही वह लखनऊ और नोएडा में बनाए गए दलित स्मारकों और पार्कों के प्रभारी भी थे.

पीडब्ल्यूडी प्रमुख रहने के दौरान मायावती सरकार ने उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया था.

बीते गुरुवार को राम ने संवाददाताओं से कहा था कि बसपा अपने जातिवादी नजरिए के कारण अपनी प्रासंगिकता गंवा रही है.

उन्होंने कहा था, “दलित आइकन बी. आर. आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशी राम का कहना था कि एक पार्टी गरीबों और दलितों की सहायता तभी कर सकती है जब वह सत्ता में हो. बसपा ने सत्ता में रहते हुए भी इसका पालन नहीं किया.”

राम और विनोद सिंह ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब समर्थक नीतियों और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासन से काफी प्रभावित हैं.

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दोनों नेता पार्टी को मजबूत करेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि वे गरीबों और दलितों के लिए काम करना जारी रखेंगे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने की 53 पेटी शराब और 2 कार बरामद, 2 गिरफ्तार

Next Post

प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

Next Post
प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d